मंगेतर ने शादी के एक दिन पहले ठुकराया रिश्ता,युवती में छत से लगा दी छलाँग
प्रेमी ने शादी के एक दिन पहले ठुकराया रिश्ता,युवती में छत से लगा दी छलाँग
तीन साल तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद तय हुआ था रिश्ता
बरेली। एक मंगेतर ने अपने बहनोई के कहने पर कल दहेज मिलने की बात सुनते हुए रिश्ता ठुकरा दिया इसकी जानकारी जब बहनोई ने युवती को फोन पर दी तो बिना कुछ बताए कपड़े सुखाने के लिए ऊपर गई युवती ने छत से छलांग लगा दी जिसके गिरते ही घर में कोहराम मच गया और आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। मामला है थाना प्रेमनगर के जाटव पुरा का युक्ति की मां के अनुसार आपस में रिश्तेदारी में ही पीलीभीत रहने वाले एक युवक से उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था क्योंकि 3 साल से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था हल्दी की रस्म होने को थी कहीं रस में हो भी चुकी थी इसी बीच बताया जा रहा है कि मंगेतर के जीजा ने युवती को फोन करके बताया की कल बरात नहीं आएगी क्योंकि तुम्हारा मंगेतर कम दहेज की वजह से शादी से मुकर गया है इसी बीच बिना कुछ कहे बेटी छत पर कपड़े सुखाने की बात कह कर गई और उसने छत से छलांग लगा दी बताया जा रहा है कि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।