मजदूरी का 42 हजार मांगने पर की मारपीट
लोहे की रॉड से कर दिया हमला, शिकायत
बरेली। नान खटाई बनाने वाले व्यक्ति को 4 माह तक दिल्ली में मजदूरी पर रखा गया परंतु उसका पैसा नहीं दिया गया मजदूर द्वारा पैसा मांगने पर घटना को अंजाम देते हुए परिवार के कई लोगों को घायल कर दिया मामला है फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम चिटोली का जहां के रहने वाले प्रेम शंकर पुत्र रामकिशन ने बताया की उसके भाई सुरेंद्र को गांव के ही राजवीर एवं शिवम पुत्र मैकूलाल नान खटाई बेचने 6 महीने पहले 12 हजार प्रतिमाह देने की बात कहते हुए दिल्ली ले गए थे। वापसी में मात्र छे हजार किराए के लिए दे दिए बाकी के पैसे 42 हजार गांव पहुंच कर देने की बात कही। परंतु पैसे नहीं दिए। आरोप है कि 16 अप्रैल को शाम 8:00 बजे जब अपने मजदूरी के पैसे मांगने राजवीर एवं शिवम के पास गया तो उन्होंने पैसा देने से मना कर दिया एवं गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर वह अपने परिवार के साथ हाथों में लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए और हमला कर दिया जिसमें पिता रामकिशन भाई महेंद्र पाल मां श्रीमती रामवती एवं सुरेंद्र को पूरी तरह से पीटा जो लहूलुहान हो गए शादी बेहोश हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने सत्या अस्पताल में भर्ती कराया जब रिपोर्ट कराने पहुंचे तब पुलिस चुनाव में व्यस्त थी जिस कारण रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकी।