Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रेमी ने दिया धोखा पहले खुद बनाये सम्बंध फिर एक लाख में भेचा

प्रेमी ने दिया धोखा पहले खुद बनाये सम्बंध फिर एक लाख में भेचा



युवती को शादी का झाँसा देकर भगा ले गया युवक, दोस्त के साथ मिलकर किया सामुहिक दुष्कर्म


घर से नगद व जेवर लेकर भागी थी युवती वह भी हड़प लिया, आरोप


बरेली।   कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले गांव के ही एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ शाहजहांपुर ले गया था। आरोप है कि वहां ले जाकर युवक और उसके दोस्त ने उसके साथ 15 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि 15 दिनों तक उसके साथ दरिंदगी करने के बाद युवकों ने शहजहांपुर के बरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेंच दिया। वहां भी खरीदने वाले व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि उसके कुछ माह बाद उसने एक बेटे को भी जन्म दिया। बच्चे के अधिकार और न्याय के लिए जब वह पुलिस के पास पहुंची तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मामला रफा-दफा करा दिया। स्थानीय पुलिस पर भी रुपये लेने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि दिवाली के दिन गांव से ले जाने वाला युवक वापस उसे बरेली छोड़ गया, तब से वह चार माह के बच्चे को लेकर दर-दर भटक रही है और भीख मांग कर बच्चे व खुद का पेट पाल रही है। पीड़िता ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए दोनों युवकों और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

whatsapp whatsapp