Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पति ने लगाया रोमैंटिक व्हाट्सएप स्टेटस, पत्नी पहुँच गई थाने

पति ने लगाया रोमैंटिक व्हाट्सएप स्टेटस, पत्नी पहुँच गई थाने


एक वर्ष पहले हुआ विवाह तभी से कर रहे एकदूजे पर शक

स्यंयोग्य सिंह की रिपोर्ट

-------------------------


बरेली।        अक्सर लोग अपने व्हाट्सअप स्टेटस को बदलते हैं , लेकिन बरेली के एक युवक को व्हाट्सएप स्टेटस बदलना काफी महंगा पड़ गया। यहां पति के व्हाट्सएप स्टेटस बदलने पर उसकी पत्नी थाने पहुंच गई और पति के विरुद्ध लिखित में शिकायत दे डाली।

दरअसल पति ने स्टेटस में लिखा था , "आँख उठी मोहब्बत ने अंगड़ाई ली" , बस फिर क्या था पत्नी ने स्टेटस को देखते ही थाने पहुंच कर लिखित शिकायत थाने में दे डाली।


पूरा मामला बरेली के दुर्गा नगर का है। जहां एक साल पहले विवाह के बंधन में बंधे पति पत्नी का एक दूसरे पर शक करना उनके वैवाहिक जीवन में दरार डाल रहा है। पत्नी का आरोप है कि पति इवेंट कंपनी में काम करता है , और अक्सर देर रात को घर आता है , जबकि कोरोना काल मे लगे इस लॉकडाउन मे तो इवेंट हो ही नहीं रहे हैं।

कुछ दिन पहले तक पति के फोन में फेस लॉक लगा रहता था जिसे पत्नी ने जबरदस्ती हटवाया , पति के व्हाट्सएप स्टेटस पर वैसे तो हमेशा भक्ति स्टेटस ही लगे होते थे , लेकिन कुछ दिनों से स्टेटस पर रोमांटिक गाने और वीडियो के पैरोडी वीडियो लगे मिलते हैं , जिसे एक ही नम्बर से सुबह देखा जाता है।

इस बारे में जब पति से उसकी पत्नी ने पूछताछ की तो पति झगड़े पर उतारू हो गया और मारपीट भी की।

कई बार परिजनों के सामने भी हक़ीक़त सामने आई हैं। पति का कहना हैं कि पत्नी उस पर शक करती हैं।इवेंट मैनेजर होने के कारण लड़कियों से बातचीत होती हैं।महिला थाने की प्रभारी छवि सिंह ने बताया कि मामला आया हैं कोरोना काल में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ जाती हैं। पत्नी ने शिकयत की हैं। फ़िलहाल दोनों की काउंसिलिंग की जाएगी। एक बार पति भी पत्नी की शिकायत कर चुका हैं।

whatsapp whatsapp