शराबी पति कर्जा उतारने के लिये करवाना चाहता है जिस्म फरोशी
शराबी पति कर्जा उतारने के लिये करवाना चाहता है जिस्म फरोशी
कई बार जबरन बनवा चुका है किसी से नाजायज सम्बन्ध
बरेली। शराब की लत भी लोगों को किस कदर बेकार बना देती है कि वह इंसानियत ही भूल जाते हैं ऐसा ही मामला सामने आया है थाना शाही के ग्राम खुर्र्मपुर का जहां की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर ही आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है की उसका विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व सुभाष नगर में रहने वाले एक व्यक्ति से हुआ था जो कुछ समय तो सही रहा परंतु वह शराब और जुए की गलत संगत में पड़ गया है। महिला का आरोप है कि जुआ और नशा करने के लिए उसके दोस्त आए दिन रात में भी घर पर रुक जाते हैं और उसके पति ने दारू और जुए के लिए काफी लोगों से कर्जा भी उठा लिया है। महिला ने बताया कि उन लोगों का कर्जा निपटाने के लिए वह जबरन उसको अपने दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने के लिए दबाव बनाता है जिसका विरोध करने पर मारपीट की जाती है महिला ने बताया कुछ समय पहले उसने जबरन एक व्यक्ति के साथ मुंह दबाकर कई बार गलत काम करवाया भी था जब इसकी शिकायत ससुर से की तो ससुर एवं पति दोनों ने महिला को बुरी तरह से पीट डाला महिला 3 बच्चों की मां है इसलिए सब कुछ बर्दाश्त कर रही थी परंतु आए दिन नए लोगों को घर पर लाकर बैठा लेता है शराब पिलाता है और नए नए व्यक्तियों से जबरन गलत काम कराने के लिए दबाव बनाता है जिसको लेकर महिला हार के अपने मायके आ गई है महिला ने बताया कि 26 जुलाई को सुभाष नगर थाने में शिकायत की थी परंतु पुलिस ने नहीं सुनी जिस वजह से महिला को एसएसपी के दरबार पहुंचना पड़ा।