Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

झांसी की महिला सिपाही ने कप्तान से की शिकायत

झांसी की महिला सिपाही ने कप्तान से की शिकायत


पति का बरेली में महिला सिपाही से है प्रेम संबंध



बरेली।       झांसी में तैनात एक महिला सिपाही ने बरेली आकर एसएसपी को शिकायत कर बताया , की उसके पति विधायक के गनर है , उनका फरीदपुर में तैनात एक महिला सिपाही के साथ प्रेम सम्बन्ध है। ये प्रेम संबंध उसके पति पर इस कदर हावी है कि इसके चलते न तो वे कभी झांसी आते हैं और न ही उसको कभी बरेली बुलाते हैं , यहां तक कि फोन पर बात तक नहीं करते। एसएसआई बरेली रोहित सिंह सजवाण ने पूरे मामले की जांच के लिए फरीदपुर क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए हैं।

महिला सिपाही ने बताया कि वो एसएसपी से मिलने से पहले फरीदपुर भी गयी थी जहां कोतवाली में तैनात महिला सिपाही से उनकी खूब कहासुनी हुई।

झांसी में तैनात महिला सिपाही ने बताया है कि उसका विवाह 28 नवम्बर 2020 को अलीगढ़ के कुँवर नगर चुंगी के रहने वाले कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार गौतम से हुआ था , जितेंद्र बरेली में एक विधायक के गनर हैं , उनका फरीदपुर देहात के एक थाने में तैनात महिला सिपाही से प्रेम संबंध हैं , इस करण से वह अपना तबादला नहीं करा रहे हैं। वह झांसी से मुझे बुलाते भी नहीं हैं , न ही झांसी आते हैंं। पति के मोबाइल फोन में महिला सिपाही से बातचीत के कई ऑडियो मिले हैं जिससे साफ जाहिर है कि वह लंबे समय से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहे हैं। वह अलीगढ़ से उसे जानते हैं। इस मामले में उनसे बात करने पर जितेंद्र धमकी देते हैं कि वह विधायक के गनर हैं, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। महिला सिपाही से पूरा मामला सुनने के बाद कप्तान ने जल्द से जल्द जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

whatsapp whatsapp