थाना प्रेमनगर क्षेत्र में युवक पर चाकूओं से हमला
थाना प्रेमनगर क्षेत्र में युवक पर चाकूओं से हमला
बरेली। धर्मकांटे के पास घर लौट रहे एक युवक को कुछ बाईक सवारों ने चाकूओं से हमला कर दिया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में रेफर करवा लिया। जानकारी के मुताबिक थाना किला के नक्श बन्दियाँन के रहनेवाले 28 वर्षीय फैसल पुत्र नसीम अल्लहा जो कि पेशे से एडवोकेट है वह किसी काम से लौट कर घर जा रहा था। कि धर्मकांटे से प्रेमनगर थाना रोड पर कुछ बाइक सवारों ने चाकू से हमला कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया घायल के गर्दन पेट एवं कमर पर तीन जगह चाकू लगे हैं हालत सीरियस होने की वजह से घायल के भाई जब्बाद उसको निजी अस्पताल ले गए