नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

महिला को दुराचार के बाद छत से दिया धक्का , जिला अस्पताल में भर्ती

महिला को दुराचार के बाद छत से दिया धक्का , जिला अस्पताल में भर्ती



बरेली। थाना शेरगढ़ की रहने बाली महिला ने आरोप लगाया है ।  दुराचार करने के बाद तीन लोगों ने पति के साथ मिलकर महिला की पिटाई की और फिर उसे छत से धक्का दे दिया। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कस्बा व थाना शेरगढ़ निवासी एक महिला को इलाज के लिए घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने बताया कि उसका पति शराब का आदी है और अक्सर शराब पीने के बाद मारपीट करता है। कल शाम को भी उसका पति शराब के नशे में घर वापस लौटा था। उसके साथ में तीन अन्य लोग भी थे।घर आते ही पति ने फिर से उसके साथ गाली गलौज कर दी और विरोध करने पर पति के साथ आए तीनों लोगों ने उसके साथ दुराचार किया। उसके चीखने की आवाज सुनकर जब तक पड़ोसी मौके पर पहुंचे पति के साथ आए तीनों लोग उसे खींचकर मकान की छत पर ले गए और जान से मारने की नियत से छत के ऊपर से धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर कर घायल हो गई। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बचा लिया और उसे घायल अवस्था में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया घरवाले उसे जिला अस्पताल लाए।

whatsapp whatsapp