नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शराब के लिए बीमार विक्लांग ने किया मना तो कर दिया जानलेवा हमला



बरेली। दवा लेकर लौट रहे विकलांग को रास्ते में दबंग ने दारू के लिए रोक लिया विकलांग के मना करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया जिसको लेकर एसएसपी से शिकायत की गई है। मामला है थाना भमोरा के ग्राम चकरपुर का जहां के रहने वाले छोटे पेशकार पुत्र गोकिल ने बताया कि 6 अगस्त को प्रार्थी का भाई राम प्रसाद जो कि दोनों पैरों से विकलांग है अपनी दवा लेकर घर जा रहा था तभी रास्ते में पहलवान पुत्र बिंद्रावन ने रास्ते में रोक लिया एवं अपशब्द बोलकर उसे अपने साथ दारु की दुकान पर ले जाकर दारू पिलाने के लिए कहा जब रामप्रसाद ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए मना कर दिया तब उसी की बैसाखी छीन कर उसे पूरी तरह से पीट डाला आरोप है इस मारपीट से उसकी टांगों में भी चोट आई है और उसकी एक आँत भी भष्ट हो गई। जब परिजनों को घटना की सूचना मिली तो जाकर रामप्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया जहां राम प्रसाद की आज का ऑपरेशन किया गया लेकिन अभी भी उसके बचने की उम्मीद बहुत कम है आरोप है कि पुलिस मामले की शिकायत दर्ज करने से मना कर रही है और कह रही है की पहलवान रामप्रसाद के इलाज का सारा खर्चा देगा परंतु अभी तक पहलवान एक बार भी अस्पताल नहीं आया है और ना ही कोई इलाज का पैसा दिया है प्रार्थी ने बताया कि पीड़ित के तीन बच्चे हैं और पत्नी पर भी फालिज गिर गई थी जिस वजह से उनका कोई सहारा नहीं है उसको न्याय दिलाया जाए

whatsapp whatsapp