लॉक डाउन की आदि रात पुलिस के सामने दो युवतियों ने युवक को पीटा
कौन थी और कहाँ से आई थीं, सरेआम दे रही थीं गन्दी गालियां
बरेली। शहर में लॉक डाउन के सन्नाटे में आदी रात दो युवतियों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया, पुलिस की मौजूदगी में युवक को पीटा, युवक पर लगाया मोबाइल चोरी का आरोप, युवक के मुताबिक युवतियां गाड़ी में जबरन बैठ गई और 6 हजार रुपये की मांग कर रही थीं, न देने पर पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे रही थीं। मौके पर पहुची पुलिस की मौजूदगी में भी युवक को अभद्र भाषा का उपयोग कर बुरी तरह पीटा, युवक के माफी मांगने पर भी नहीं मानी युवतियां, पुलिस के बीच बचाव करने पर पुलिस को भी गंदी गंदी गाली दीं। महिला सिपाही न होने पर भागने में सफल रही दोनों युवतियां, कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड की घटना, स्टेशन रोड पर रात में बन जाता है वैश्य्याओ का ठिकाना। एसपी सिटी ने बताया कि लड़कियों ने कोई तहरीर भी नहीं दी और वहाँ से चली गई इस लिये कोई कार्यवाही नहीं कि गई। युवक भोजीपुरा का रहने वाला एक एंबुलेंस चालक है जो करो ना के मरीज को छोड़ने के बाद स्टेशन पर था फिलहाल युवक का मास्क सही ना होने की वजह से 1000 का चालान काटा गया और उसे छोड़ दिया गया