दहेज के लोभियों ने पाँच माह में ही मारपीट कर दे दिया तीन तलाक
दहेज के लोभियों ने पाँच माह में ही मारपीट कर दे दिया तीन तलाक
तीन माह के पेट से है पीड़िता, रो कर सुनाई आप बीती
पीड़ित बोली अब नहीं रहूंगी लोभियों के साथ
बरेली। निक़ाह का रिश्ता मात्र पाँच माह ही चल सका दहेज की मांग पूरी ना होने पर आरोपियों ने पीड़िता को पहले मारपीट कर घर से निकाला और फोन पर दे दिया तीन तलाक थाना कैंट के मोहन नगर में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाते हुए अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्यवाही की मांग की है महिला ने बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2020 को निवासी सनईया धन सिंह थाना सुभाष नगर के रहने वाले नदीम के साथ सुन्नी शरीयत के अनुसार हुई थी। माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार उपहार दिए थे 2- 3 महीने तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा परंतु उसके बाद पति नदीम अहमद एवं सास मुन्नी सहित ससुराल वाले गाड़ी की मांग करने लगे क्योंकि पीड़ित के पिता ऑटो चलाते हैं जिसको लेकर वह मांग पूरी करने में असमर्थ है मांग पूरी ना होने पर पीड़ित को बुरी तरह से मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस वक्त पीड़ित 3 माह की गर्भवती है और आरोपियों ने उसको बेघर कर दिया पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया है