नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पितृ दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान पाकर वृद्धजनों की छलक आईं आँखें

पितृ दिवस पर वृद्धाश्रम में सम्मान पाकर वृद्धजनों की छलक आईं आँखें



बरेली।।    मानव सेवा क्लब द्वारा रविवार को पितृ दिवस के अवसर फल एवं मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया। पहले हार पहनाकर सभी पिता तुल्य वृद्धजनों को सम्मानित किया गया जिस पर भाव विभोर होकर वृद्धों की आंखें छलक आईं। फल तथा मिष्ठान का वितरण किया गया। पितृ दिवस के अवसर पर क्लब के सदस्य ओरिएण्टल इंश्योरेंस कंपनी के डिवीजनल मैनेजर राज कुमार सक्सेना ने कहा कि मानव सेवा करना सच्ची सेवा है इसको करने से आत्मसंतुष्टि मिलती है जो और किसी से नहीं मिलती। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव अभय सिंह भटनागर, निर्भय सक्सेना,रश्मि उपाध्याय, राजीव सक्सेना मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp