Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एंबुलेंस का किराया ज्यादा वसूलने के आरोप में तीन गिरफ्तार

एंबुलेंस का किराया ज्यादा वसूलने के आरोप में तीन गिरफ्तार  


 

बरेली।   कोरोना काल में एम्बुलेंस के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली कर रहे लोगो पर बरेली पुलिस ने कार्रवाई की है। बरेली और पुलिस प्रशासन को सूचना मिल रही थी। कोरोना काल में एम्बुलेंस वाले सुविधा देने के नाम पर मोटी कमाई कर रहे है | प्रशासन ने शिकायतों के मद्देनजर मरीजों को सुविधा देते हुए एम्बुलेंस का न्यूनतम किराया पर तय कर दिया | इसके वाबजूद एम्बुलेंस चालक अपने हरकत से बाज नहीं आ रहे थे | पुलिस को सूचना मिली कि एक एम्बुलेंस का स्टाफ कोविड मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के नाम पर प्रशासन द्वारा तय किराए  से ज्यादा किराया मांग रहा है | पुलिस ने जब मामले की जाँच शुरू की तो मामला सही पाया गया | पुलिस ने एम्बुलेंस के मालिक चंद्रशेखर निवासी इज्जतनगर , आईसीयू टेक्नीशियन जावेद निवासी बारादरी , एम्बुलेंस ड्राइवर , मन्नू  निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | एसएसपी मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार  मरीज को एम्बुलेंस के स्टाफ द्वारा रुहेलखंड कॉलेज से सिद्दिविनायक तक लाया गया इसके बाद सिद्दिविनायक से विनायक हॉस्पिटल तक लाया गया बाद में विनायक हॉस्पिटल से मिशन हॉस्पिटल लाया गया।  लेकिन इस दौरान एम्बुलेंस चालक ने मरीज के परिजनों से तय किराये से पांच गुना किराया वसूला ,शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस के मालिक ,ड्राइवर , टेक्नीशियन को महामारी एक्ट के अंदर्गत जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्यवाही की हर तरफ तारीफ हो रही है। माना जा रहा है इस मामले से एम्बुलेंस सेवा से जुड़े लोग सबक लेंगे।

whatsapp whatsapp