सानिध्य में सात शाम श्यामा श्याम के नाम साप्ताहिकी का आयोजन
सानिध्य में सात शाम श्यामा श्याम के नाम साप्ताहिकी का आयोजन
बरेली। अत्यंत हर्ष का विषय है की श्री राधा संकीर्तन मंडल के सानिध्य में सात शाम श्यामा श्याम के नाम साप्ताहिकी का आयोजन २० दिसंबर से २६ दिसंबर शहर के विभिन्न स्थानों पर होने जा रहा है । त्रिवटीनाथ मंदिर के हाल में हुई बैठक में मंडल के महामंत्री अनुज अग्रवाल ने बताया कि इस बार साप्ताहिकि में सात दिवसों पर सात अलग अलग महोत्सव का आयोजन होगा। और इस बार साप्ताहिकि का समापन होली उत्सव मनाकर की जाएगी। साप्ताहिकी में ठाकुर जी के भजनों की अमृत वर्षा मंडल के ही गायकों द्वारा की जाएगी कार्यक्रम में गिरिराज पूजन , नंदोत्सव , माखनलिला , महारास भी होगा। बैठक में राकेश गृज्ञा , रिशुल अग्रवाल विकास अग्रवाल , सुधीर अग्रवाल ,प्रेम शंकर, राजीव बस आदि लोग उपस्थित रहे। आप सभी मीडिया बंधुओ से अनुरोध है की आप सभी सातों दिन कार्यक्रम में आए और ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करे।