Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नगर विधायक के कार्यालय पर छठवें दिन भी कोरोना टीकाकरण कैम्प जारी

नगर विधायक के कार्यालय पर छठवें दिन भी कोरोना टीकाकरण कैम्प जारी



बरेली।        कैंप में सर्वप्रथम गोपाल अंजान ''प्रभारी महानगर भाजपा एवं उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्ययोग बोर्ड (राज्य मंत्री स्तर)" ने 18 से 45 वर्ष एवं 45 से ऊपर के 02-02 लोगों का टीकाकरण कराकर कार्यक्रम का शुभांरम्भ किया। इस अवसर पर डॉ० अरुण कुमार ने कहा कि सबको मिलकर कोरोना को हराना है और कोरोना तब हारेगा जब हम मॉस्क, सेनिटाइज़र का प्रयोग कर व टीकाकरण करवा 02 गज की दूरी व कोरोना के नियमों का पालन करेंगे और भीड़भाड़ से बचेंगे। आज कोरोना टीकाकरण कैंप में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के 100 नवयुवक व नवयुवतियों ने एवं 45 वर्ष से ऊपर के 55 लोगों ने कुल मिलाकर 155 लोगों ने टीकाकरण करवाया। टीकाकरण कैंप में स्वास्थ अधिकारी डॉ० विजेंद्र व उनकी पूरी टीम ने टीकाकरण कार्य किया। टीकाकरण कैंप में टीके की दूसरी डोज़ लगवाने के लिए बड़ी मात्रा में लोग कैंप में आये. लेकिन 84 दिन पूरे न होने के कारण उनमें से 03 व्यक्तियों को, जिनके 84 दिन पूर्ण हो चुके थे, दूसरी डोज़ लगाना भी इसी टीकाकरण कैंप में प्रारम्भ कर दिया गया है. स्वास्थ अधिकारी ने बताया कि जिनके 84 दिन पूरे हो गए हैं, उनके दूसरी डोज़ भी इसी कैंप में लगाई जाएगी। दूसरी डोज़ लगवाने वालों से यह निवेदन किया है कि वो बेवजह परेशान न हो, उनके कार्ड पर जो तिथि पड़ी है, पहली डोज़ लगने वाली तिथि से 84 दिन बाद दूसरी डोज़ लगवा सकते हैं. आज से प्रातः 10 बजे से 18 वर्ष से 45 वर्ष तक व 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण एवं पहली डोज़ के 84 दिन पूर्ण हो चुके लोगों को दूसरी डोज़ लगाई जाएगी व कैंप निरंतर जारी रहेगा।

whatsapp whatsapp