गंगा दशहरा के उपलक्ष्य पर लोगो को किया गया शर्बत वितरण
गंगा दशहरा के उपलक्ष्य पर लोगो को किया गया शर्बत वितरण
बरेली। लक्ष्मीबाई वेल्फेयर सोसोसाईटी ने शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, ज्ञानी काला सिंह व समाज सेवी शानू काज़मी के साथ गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुये दीनदयाल पुरम इस्थित चौराहे पर जनता में शर्बत व बिस्कुट का वितरण किया। साथ ही मॉस्क भी बांटे। शहर विधायक ने इस अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुये मीडिया को बताया कि यह संस्था पूरे कोरोना कॉल में जनता की हर प्रकार से मददगार साबित हो रही है जो सच में समाज सेवा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोसोसाईटी की अध्यक्ष गुरप्रीत कौर, नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार, ज्ञानी काला सिंह, समाज सेवी शानू काज़मी, परमजीत सिंह, विशाल मलहोत्रा ,पवन अरोरा , आरती ,प्रिंसपल नीतू, अंजली, पार्वती, सपना, डॉली, प्रिया, रश्मी, डिम्पल, प्रीती आदी लोग शामिल रहे। गुरपीत कौर ने कहा उनकी सोसाईटी लगातर सामाजिक कार्य कर रही है आगे भी इस तरह के कार्य होते रहेंगे।