नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अधिवक्ताओं ने चाइनीज मांझे पर पूर्णता प्रतिबंध और रविवार का लॉक डाउन हटाने की रखी मांग 


बरेली : शहर में चाइनीज मांझे से हुई घटनाओं को लेकर पहले से ही चाइनीस मांझे पर प्रतिबंध लगा हुआ है,मगर फिर भी यह मांझा लगातार बेचा जा रहा है। बीच-बीच में पुलिस चाइनीस मांझा बेचने वालों पर कारवाई तो कर रही है मगर इसकी बिक्री पर पूर्णता पाबंदी नहीं लगा पा रही है। मांझी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर आज अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश से जुड़े अधिवक्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मांग की है की चाइनीस मांझे की बिक्री और उसके उपयोग पर पूर्णता प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही मांग की है, कि अगर कर्मचारी चाइनीज मांझा की बिक्री को रोकने में असमर्थ हो तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए,क्योंकि इस चाइनीज मांझे से बहुत लोग शहर में गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।

अधिवक्ताओं ने दूसरी मांग यह की

रक्षाबन्धन के पर्व पर रविवार को लॉकडाउन होने के कारण मिठाई व राखी की दुकानें खुलवाने की मांग की  रविवार दिनांक 22 अगस्त  को रक्षाबन्धन का पर्व है तथा लॉकडाउन होने के कारण मिठाई व राखी की दुकानें बंद होंगी , रक्षाबन्धन के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिठाई व राखी की दुकानों को खुलवाने की अनुमति दिया जाना अत्यन्त आवश्यक है 

जापान के दौरान शुभव कुमार मिश्रा , सरनाम सिंह , ईश्वरी प्रसाद वर्मा , अनुज कांत सक्सेना आदि मौजूद रहे

whatsapp whatsapp