Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दहेज के लिये ठुकराए रिश्ते से रुष्ट युवती ने लगाई थी आग

दहेज के लिये ठुकराए रिश्ते से रुष्ट युवती ने लगाई थी आग

पिता दर दर भटक कर माँग रहा न्याय

पुलिस ने नहीं कि सुनवाई जाँच की माँग

सपा नेता बोले भाजपा का बेटी बचाओ अभियान मात्र जुबलेबाजी

बरेली।          एक युवती को शादी तय होने के बाद दहेज के लिए इतना प्रताड़ित किया गया की युवती ने खुद को आग लगाकर मौत के हवाले कर दिया और पुलिस ने आरोपियों को बचाते हुए मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि है ऐसा आरोप लगाते हुए मृतका के पिता भोजीपुरा के ग्राम अम्बरपुर निवासी क़ासिर खां पुत्र कमाल खां ने सपा नेता पूर्व जिला सचिव रहीम खान के साथ एसएसपी से मुलाकात की। प्रार्थी ने बताया कि उसने अपनी पुत्री तबस्सुम का निकाह सरोज खान पुत्र मौसम कहां ग्राम दीदार पट्टी भोजीपुरा के साथ तय किया था जिसके बाद दोनों घंटों एक दूजे से बात करते थे आरोप है कि 20 अगस्त की शाम फोन पर बात करने के बाद कहीं चली गई जब ऑफिस आई तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे एवं वह गुमसुम थी काफी समय पूछने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया जब प्रार्थी एवं प्रार्थी की पत्नी कमरे से बाहर गए तभी पुत्री तबस्सुम के चीखने की आवाज आई वह आग की लपटों में घिरी हुई कह रही थी कि मेरा रिश्ता टूट गया कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रही। पीड़ित ने बताया कि 21 अगस्त को रिपोर्ट दिखाई गई जिसमें किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया उल्टे पुलिस द्वारा समझौते का जवाब बनाया जा रहा था। पीड़ित ने बताया की मुख्य आरोपी की जमानत न्यायधीश द्वारा खारिज कर दी गई है परंतु पुलिस अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही इसी मामले में सपा नेता रहीम खान ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे हैं परंतु पुलिस की इस कार्यशैली से साफ लग रहा है कि यह नारा सिर्फ जुमलेबाजी तक सीमित है नहीं तो अभी तक एक मासूम बच्ची की हत्या को उकसाने वाले आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर न्याय कर चुकी होती

whatsapp whatsapp