Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बरेली गेट पर अवैध चाय पत्ती पैकिंग का भंडाफोड़, 1 कुंतल 724 ग्राम चाय पत्ती जब्त

रामपुर। उत्तर प्रदेश /रामपुर शहर के बरेली गेट क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध चाय पत्ती कारोबार का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पर्दाफाश किया है। विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान एक कुंतल 724 ग्राम चाय पत्ती बरामद की, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया।


रामपुर। उत्तर प्रदेश /रामपुर शहर के बरेली गेट क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध चाय पत्ती कारोबार का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पर्दाफाश किया है। विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान एक कुंतल 724 ग्राम चाय पत्ती बरामद की, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, बरेली गेट स्थित एक स्थान पर खुले रूप में चाय पत्ती लाकर उसकी पैकिंग कर बाजार में बेचा जा रहा था। बताया जाता है कि चाय पत्ती असम से खरीदकर लाई जाती थी और बिना आवश्यक मानकों के पैकिंग कर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई की जाती थी। मामले की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में चाय पत्ती और पैकिंग सामग्री बरामद की। जांच में अनियमितताएं मिलने पर एक कुंतल 724 ग्राम चाय पत्ती को सीज कर दिया गया तथा नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

whatsapp whatsapp