रोटरी क्लब साउथ द्वारा किया गया 42 यूनिट रक्त दान
बरेली। रोटरी क्लब साउथ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आई एम ए ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया इसमें रोटरी क्लब बरेली साउथ के 42 सदस्य द्वारा रक्तदान किया गया । रक्तदान शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष अनिल मनोहर द्वारा किया गया । रक्तदान शिविर में कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर विमल मल्होत्रा, हरीश मालिक, राकेश अग्रवाल सचिव, पूर्व मंडल अध्यक्ष आईएस तोमर ,पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, पंकज टंडन, एसके भारद्वाज, आकाश अग्रवाल ,संजय कुमार अग्रवाल, रोहित जिंदल, आंचल कुमार ,संजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल ,पंकज टंडन ,मनोज अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश, ध्रुव तिलक, डॉ त्रिलोक चंद अरोड़ा संदीप मेहरा, हिरेश अग्रवाल, डॉक्टर सुनील कुमार आदि का सक्रिय सहयोग रहा ।