निर्वाचन अधिकारी की चलती कार में लगी आग
बरेली। आंवला के ग्राम मझगवा ब्लॉक से मत पेटी कार्य एवं मतपत्र लेकर डिग्री कॉलेज आंवला जा रहे मझगवाँ ब्लॉक के निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार की कार में अचानक आग लगने से कार जलकर राख हो गई। घटना मे कार में सवार कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है मझगवा के निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह वो उप जिलाधिकारी आंवला पारुल तरार खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार पाठक एडीओ पंचायत एमपी सिंह के अलावा ब्लॉक के कई एआरओ के साथ पुलिस अभिरक्षा में एक में मतपत्र एवं मतकार पेटियां लेकर मझगवां ब्लॉक से सुबह आंवला अलीगंज रोड से आंवला जा रहे थे। तभी इस्माइलपुर मोड़ से आगे कार में आई तकनीकी खराबी के कारण इंजन में आग लग गई, जिससे कार में सवार निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चालक मोहम्मद कलीम तथा अवर अभियंता हर्षित गंगवार कार से बाहर निकल आए।