नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कोरोना की दूसरी लहर में जान पर खेलकर की टीबी के मरीज़ों की सेवा

कोरोना की दूसरी लहर में जान पर खेलकर की टीबी के मरीज़ों की सेवा



इज़्ज़तनगर रेलवे अस्प्ताल के टी बी विभाग के डॉक्टर और एल टी  बने कोरोना योद्धा


बरेली। कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर  संक्रमित मरीज़ों को बचाने में  कोई कसर नही छोड़ी है लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे इज़्ज़तनगर के टी बी और चेस्ट विभाग में कार्यरत डॉक्टर एस एस चौहान और डॉक्टर हरीश  ने अपनी जान की परवाह न करतेहुये टी बी के मरीज़ों के इलाज में कोई कसर नही छोड़ी  और लोगो की जान बचाई है   ज़िला प्रशाषन द्वारा रेलवे अस्प्ताल को कोविड अस्प्ताल बनाया गया था टी बी और चेस्ट विभाग में रोज़ाना मरीज़ टीबी की जांच कराने आते है डॉक्टर चौहान और डॉक्टर हरीश मरीज़ों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुये टी बी की जांच करते है और जांच में टीबीआने पर डॉट्स की दवा भी निःशुल्क देते है इज़्ज़तनगर के रेलवे अस्पताल  कोरोना की दूसरी लहर में एक वरदान साबित हुआ है

whatsapp whatsapp