Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तेज रफ्तार वाहन ने मारी गर्भवती गाय को टक्कर, घायल

तेज रफ्तार वाहन ने मारी गर्भवती गाय को टक्कर, घायल


गों सेवकों ने करवाई गाड़ी सीज, कार्यवाही की मांग



बरेली।    थाना सुभाषनगर के गन्ना मिल पर एक चार पहिया वाहन ने गाय को टक्कर मार दी जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई बताया जा रहा है कि वह गाय 8 महीने की गर्भवती भी है रघुवेंद्र नामक व्यक्ति ने गों सेवक सलोनी कश्यप को सूचना दी जिसके बाद सलोनी कश्यप हिंदू शक्ति दल के साथ वहाँ पहुंची और सुभाष नगर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया ।  गों सेवको ने घायल गाय का इलाज शुरू कर दिया है व चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की माँग की है। उन्होंने कहा कि जहाँ किसी व्यक्ति के एक्सीडेंट पर कार्यवाही होती है वहां सभी को बेजुबानों के साथ खड़े होने की जरूरत है और हिन्दू धर्म में तो गाय को माता का दर्जा दिया गया है इस लिये वह किसी भी प्रकार गों माता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। सेवकों में नीरज कुमार, सलोनी कश्यप, सूरज दिवाकर व गौतम कश्यप मौजूद थे। गाय इस वक्त रघुविंदर यादव के घर पर है वहां उसका उपचार एवं खाने पीने का ध्यान रखा जा रहा है।

whatsapp whatsapp