नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से व्यापारियों की हुई कड़ी नोकझोंक

अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से व्यापारियों की हुई कड़ी नोकझोंक



बरेली।         कर्मचारी नगर चौराहे के पास नगर निगम की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए। कई घंटे चली कार्रवाई में खोखे वालों के साथ फड़ पर अतिक्रमण किए दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कुछ लोगों ने नगर निगम के प्रवर्तन दल से उलझने की भी कोशिश की लेकिन निगम टीम ने उनकी एक नहीं सुनी, पूरी कार्रवाई के बाद ही वापस गई।वार्ड नंबर-55 सैदपुर हॉकिन्स में मेगा ड्रीम कॉलोनी के पास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो गया था। इसमें बड़ी संख्या में दुकानदारों के अवैध कब्जे भी शामिल थे। फुटपाथ पर कब्जा होने से सड़क पर चलना तक मुश्किल हो रहा था। कई दुकानदारों ने फुटपाथ पर तीन से चार फुट तक टिनशेड बनाकर कब्जा कर लिया और आगे की जगह को भी ऊंचा कर लिया। इस कारण बारिश का पानी सड़क पर भर रहा था। फुटपाथ पर कब्जा होने और सड़क पर जलभराव की वजह से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। मेयर के पास शिकायत पहुंची तो उन्होंने कब्जा हटाने के निर्देश दिए। इस पर अतिक्रमण दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल के साथ नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सड़क पर सब्जी, फल, मोमोज, फास्ट फूड, आइसक्रीम आदि दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण साफ किए गए।


कई दुकानदारों के खोखे भी हटाए गए। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोग नगर निगम की टीम से उलझने लगे लेकिन बाद में उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कई और जगहों पर कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि फुटपाथ व सड़कों को अतिक्रमणमुक्त किया जा सके

whatsapp whatsapp