नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बिजनौर पुलिस विभाग के सीओ निकले एमबीबीएस, अब कर रहे कोरोना का इलाज

बिजनौर पुलिस विभाग के सीओ निकले एमबीबीएस, अब कर रहे कोरोना का इलाज 




उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तैनात सीओ गणेश कुमार गुप्ता  कोरोना काल में पुलिस विभाग के तुरुप के इक्का साबित हो रहे है | दरसल पंचायती चुनाव के दौरान तमाम पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था | जब पुलिसकर्मी वापस आये तो तमाम पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए | लेकिन अब ऐसे पुलिसकर्मियो का इलाज ट्रेनी सीओ गणेश कुमार कर रहे है | गणेश कुमार ने वर्ष 2005 में एमबीबीएस पास  किया था बाद में उन्होंने पुलिस विभाग को ज्वाइन कर लिया था। जानकारी के मुताबिक  बिजनौर के पीपीएस ट्रेनी सीओ गणेश कुमार गुप्ता ने अपने  पिता के कहने से साल 2005 किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। इसके बाद गणेश कुमार ने कई सरकारी और निजी अस्पतालों में नौकरी की। वही गणेश कुमार का बचपन से  सिविल सर्विस में जाने का मन था|  इसी  का नतीजा  रहा की साल 2016 में पहली बार में पीपीएस बनकर पुलिस सेवा शुरू की|  हालाँकि गणेश ने मेडिकल करियर के पेशे को कभी नहीं छोड़ा बल्कि अपने जान पहचान के  दोस्तों का लगातार इलाज करते रहे |  बताया जाता है कि गणेश कुमार ने करीब चार महीने पहले बिजनौर में  सीओ ट्रेनी के पद पर आये है  | इसी दौरान किसी तरह एसपी बिजनौर को सीओ गणेश कुमार के मेडिकल करियर के बारे में पता चला | बाद में एसपी के कहने पर कोविड पुलिस मरीज़ो का  वह लगातार इलाज कर रहे है  | सीओ गणेश कुमार अब तक बिजनौर में तैनात  करीब दो सौ के आसपास पुलिसकर्मियो का इलाज कर चुके है | काफी मरीज गणेश कुमार की देखरेख में सही हो चुके है | सीओ गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि  उन्होंने अपने पिता जी के कहने पर   2005 में  किंग्स जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया | दिल्ली सरकार में सरकारी नौकरी भी की | उन्होंने यह भी बताया कि उनका बचपन से सिविल सर्विस में जाने का मन था और 2016 में वह पीपीएस बने और पुलिस सेवा में आ गए | हालाँकि  उन्होंने मेडिकल सेवा के दौरान सीखा है उसका वह कोरोना काल में बेस्ट देने की कोशिश कर रहे है।

whatsapp whatsapp