Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अभियोजन और पुलिस में हो सामंजस्य: आईजी रमित शर्मा

अभियोजन और पुलिस में हो सामंजस्य: आईजी रमित शर्मा

बरेली।     मिशन शक्ति 3 अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों में महिलाओं को जागरूक करने विषयक संवाद हेतु बरेली परिक्षेत्र बरेली के पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली रोहित सिंह सजवान कार्यालय संयुक्त निदेशक अभियोजन 3 दिसम्बर को पहुंचे। संयुक्त निदेशक अभियोजन  अवधेश पांडे व अन्य सभी अभियोजन अधिकारियों द्वारा दोनों अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मिशन शक्ति 3 अभियान पर महिलाओं के प्रति अपराधों से संबंधित चर्चा की गई साथ ही गम्भीर अपराधों की विवेचना में गुणात्मक सुधार हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन आशुतोष पांडे के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में चलाए जा रहे ई प्रॉसीक्यूशन की भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। आईजी ने कहा कि समय की नजाकत व बढ़ते अपराधों पर पेच कसने के लिए फास्ट एक्शन,स्मार्ट इन्वेस्टिगेशन व अभियोजन द्वारा ठोस पैरवी की जरूरत है और यदि अभियोजन व पुलिस सामंजस्य बनाकर कार्य करें तो अपराधी जल्द ही अंजाम तक पहुंचेंगे और पीड़ितों को त्वरित न्याय नसीब हो सकेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने हेतु समुचित सुझाव दिए।
श्री अवधेश पांडे, संयुक्त निदेशक अभियोजन बरेली ने e-prosecution, गंभीर आपराधिक प्रकरणों एवं महिलाओं के प्रति घटित होने वाले अपराधों के संबंध में महिलाओं को जागरूक करने हेतु चर्चा करते हुए बताया कि वे जल्द ही बरेली व आसपास के महिला कॉलेजों व स्कूलों में जाकर महिला अपराधों के प्रति बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक करने की मुहिम शुरू करेंगे।
इस परिचर्चा में एसपीओ प्रेमचंद्र राय , पी ओ अवधेश गुप्ता व अभियोजन अधिकारी विपर्णा गौड़, आकांशा सक्सेना,  जितेंद्र सिंह, अखंड यादव, कमलेन्द्र विमल तथा अमित कुमार द्वारा भी अपने-अपने सुझाव रखे गए।

whatsapp whatsapp