नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ सड़को पर उतरा जनसैलाब
बरेली। इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ महंत नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद गर माता जा रहा है कोरोना की गाइडलाइंस को मुंह चिढ़ाते हुए हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़को पर उतर आए, इस्लामिया कॉलेज मैदान में एकत्र होकर उन्होंने सख्त करवाई की मांग की है। वही प्रदर्शनकारियों में न तो कोई मास्क लगाए हुए था और न ही कोरोना की किसी भी गाइड लाइन का पालन कर रहा था और चुनाव के मद्देनजर धारा 144 का भी उलंघन जमकर किया गया और पुलिस प्रशासन मूकवधिर बने देखता रहा । कोरोना का प्रकोप दिनोदिन बड़ता जा रहा है आलम ये है 2 दिन में 200 से अधिक मरीज प्रकाश में आये हैं, लेकिन उनके वावजूद शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए, पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बी विवादित बयान दिया है जिसके बाद बयान वायरल हो गया पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का करते देखा जा सकता है। इस को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता ही जा रहा है ,बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार एक विशेष धर्म के लोगों को निशाना बनाकर उनके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी इससे पहले भी तमाम लोगों ने इस तरीके की विवादित टिप्पणी आदि हैं जोकि काफी शर्मनाक है।