नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कलयुगी बेटे ने विधवा माँ को बनाया हवस का शिकार, ग्रिफ्तार

कलयुगी बेटे ने विधवा माँ को बनाया हवस का शिकार, ग्रिफ्तार



रोटी के बहाने दरवाजा खुलवाया


गड़ासे से काटने की कर रहा था तैयारी


बरेली।         मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। सगे बेटे ने अपनी 50 वर्षीय विधवा मां के साथ ही हैवानियत दिखाते हुए उसका रेप कर दिया। इतना ही नहीं, यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी रात मां को कमरे में ही बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि तड़के वह मां को जान से मारने के लिए गड़ासा भी ढूंढ रहा था। जिसके बाद किसी तरह मां ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में उसने अपने बेटों को फोन कर आपबीती बताई। जिसके बाद दोनों बेटे उसे पीटते हुए थाने लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरअसल, मामला भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव है। एफआईआर रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी बेटे को सोमवार रात करीब 11:30 बज लगी थी। जिसके बाद वह मां के कमरे में खाना मांगने गया। उसने मां के कमरे का दरवाजा खटखटाते हुए कहा कि उसे भूख लगी है खाना चाहिए। मां ने जैसे ही अपने कमरे का दरवाजा खोला तो आरोपी ने मां का मुंह बंद करते हुए पकड़ लिया। उसके साथ जबरदस्ती करते हुए उसका रेप कर दिया। मां ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। डरी सहमी मां मौके से भागी और घर कि अन्य कोनों में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस बीच आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पीड़िता अपने छह बेटों के साथ रहती है। उसके चार बेटे अन्य राज्यों में पानी की टंकी बनाने का काम करते है। पीड़िता के अनुसार रविवार को उसके पांच बेटे अपने अपने काम पर जाने के लिए निकल गए। जबकि आरोपित घर पर ही बना रहा। मां के साथ हुई दरिंदगी की पुरी कहानी उसने अपने बेटों को फोन करके बताई। जिसके बाद तड़के ही बेटे घर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पहले उन्होंने आरोपी बेटे को पहले ढूंढा बाद में उसे पीटते हुए थाने ले गए। पुलिस में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत 14 साल पहले हुई थी। उस वक्त आरोपित बेटे की महज उम्र 11 वर्ष थी। महिला ने पुलिस के सामने बेटे की दरिंदगी सहित अन्य कारनामों को चिट्टा भी खोला। हालांकि मां के साथ घटी इस घटना से बेटे भी सदमे में है।



भमोरा थाने में मां के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। मां ने अपने ही बेटे पर गलत काम करने का आरोप लगाया था जो कि जांच में सही पाया गया। आरोपी को हिरासत में ले लिया है


एसपी देहात

राजकुमार अग्रवाल

whatsapp whatsapp