जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में आदिल ने मारी बाजी
जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में आदिल ने मारी बाजी
पहली रेस से हुया निराश तो दूसरी में की फतह हांसिल
बरेली। स्टेडियम में आयोजित हुई 36वीं खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को नवाबगंज में रहनेवाले पीएस पिपरा प्रार्थमिक विद्यालय के 10 वर्षीय छात्र मो आदिल ने 200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर पिता का नाम रोशन कर दिया। बताते चलें कि आदिल तीन भाइयों में सबसे छोटा है और इसके पिता मो आरिफ एक ट्रक चालक हैं विद्यालय के प्रधान अध्यापक मो अख्तर ने बताया कि पहले 400 मीटर की दौड़ में आदिल तीसरे स्थान पर आया तो वह काफी निराश हो गया दूसरी दौड़ में उसके पिता ने यह कह कर मना किया कि बेटा थक गया होगा पर आदिल ने जिद्द की और 200 मीटर की दौड़ में भाग लिया जिसमे प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया।