नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

स्कूटी सवार लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

स्कूटी सवार लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल


बरेली      स्कूटी सवार लड़की को रास्ते में जगह-जगह रोक कर छेड़छाड़ करने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। बारादरी थाना क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर निवासी धर्मेंद्र शुक्ला को पुलिस ने स्कूटी सवार एक लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा।

 ज्ञात हो कि शुक्रवार को मोहनपुर निवासी एक लड़की ड्यूटी पूरी करने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी। पटेल चौक के पास से कार चालक धर्मेंद्र ने उसका पीछा किया और कालीबाड़ी में अपनी कार से स्कूटी में टक्कर मारी। विरोध करने पर लड़की के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ की। वह लड़की का पीछा करते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक पहुंचा। यहां पर भी उसने लड़की से अभद्रता की और उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। तब लड़की ने अपने आगे दूसरे वाहन पर चल रहे साथी को जानकारी दी। जो वापस लड़की के पास पहुंचा और कार चालक को समझाने की कोशिश की। तो कार चालक ने उसके साथ गाली गलौज की ओर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत लड़की ने पुलिस से कर दी। तब पुलिस ने कार नंबर के आधार पर कार चालक धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार जेल भेजा।

whatsapp whatsapp