नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

चौकी इंचार्ज ने बिना पोस्टमार्टम के करवाया शव का दाह संस्कार

चौकी इंचार्ज ने बिना पोस्टमार्टम के करवाया शव का दाह संस्कार , कप्तान से शिकायत



बरेली।      ग्राम लालपुर थाना कैंट जिला बरेली निवासी गुड्डी पत्नी दन्नू ने बताया था कि उनके पति को मिलाकर वे सभी कुल चार भाई हैं जिनकी पुश्तैनी जमीन ग्राम लालपुर में मौजूद है , उनके पति दन्नू ने अपने हिस्से की एक बीघा जमीन, पैसे की जरूरत होने पर पेशकी पर उठाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करने के लिए 12000 रुपयों में गिरवी रख दी,  जिसका महीपाल पुत्र रामसिंह व लालू पुत्र महीपाल ने विरोध किया और कहा कि-तूने जमीन क्यों गिरवी रख दी, दन्नू ने कहा कि मेरे पास लॉकडाउन में खर्च के लिए पैसे नही थे इसलिए एक बीघा जमीन गिरवी रखकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर लूँगा, इसी बात पर महीपाल, लालू ने 20 मई को रात्रि 9 बजे दन्नू को लाठी व इन्डों से बुरी तरह मारापीटा और दन्नू का गला दबाकर हत्या कर दी उस वक़्त कि वो अपने मायके में थी, दन्नू के भाई रहीस को भी बुरी तरह मारा पीटा था जिससे रहीस के शरीर में काफी गुम चोटें आईं हैं ।  रहीस ने किसी तरह से दन्नू की पत्नी को फोन पर बताया कि तेरे पति को महीपाल व लालू ने गला दबाकर मार डाला है। दन्नू के नाम 20-25 बीघा जमीन अभी बाकी बची हुई है उपरोक्त लोग दन्नू की जमीन

को जबरदस्ती पहले से ही कब्ज़ा करना चाहते थे। 21 मई 2021 शुक्रवार की सुबह बजे गुड्डी अपने ससुराल लालपुर पहुंच गयी,   तब उसने देखा कि उसका पति जमीन पर मरा हुआ पड़ा था। गुड्डी बभिया चौकी गयी और पूरा मामला बताया इस पर चौकी इंचार्ज ने कहा कि तुम यहीं पर बैठो मैं अभी देखकर आता हूँ। वहाँ जाकर चौकी इंचार्ज ने लाश का न तो पंचनामा कराया और न ही पोस्टमार्टम कराया और लाश का दाहसंस्कार करवा दिया। इसके बाद वो थाने गयी लेकिन अभी तक न ही कोई रिपोर्ट लिखी गयी और न ही कोई कार्यवाही की गयी , साथ ही उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है व फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है।

पिछले शनिवार को इस पूरे मामले की शिकायत कप्तान से की गई थी लेकिन इसके बावजूद कार्यवाही का कोई अता पता नहीं चला इसके बाद मंगलवार को पीड़िता ने कप्तान को शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन कप्तान के यहां से उसे कार्यवाही करने की बात कहकर घर भेज दिया गया किंतु कार्यवाही फिर भी नहीं हुई। पीड़िता कल दोबारा कप्तान के ऑफिस शिकायत करने पहुँची। इसके बाद पीड़ित महिला ने रोते हुए मीडिया से कहा कि अगर अब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वो दूसरे उच्च अधिकारियों के पास शिकायत करने जाएगी।

whatsapp whatsapp