जान बचाने की गुहार लगाते-लगते दुनिया से चला गया पीड़ित
जान बचाने की गुहार लगाते-लगते दुनिया से चला गया पीड़ित
म्रतक की पत्नी ने लगाया आरोप, सही वक्त पर चेत जाती पुलिस तो टल जाती घटना
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बोली हार्ट अटैक
बरेली।। प्रॉपर्टी के विवाद में शुक्रवार शाम थाना प्रेम नगर क्षेत्र के बानखाना में मोटर मैकेनिक की मौत हो गई जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। बताते चलें कि मृतक आफताब उर्फ बबलू के सात अन्य भाई भी हैं जिनमे से दो की मौत हो चुकी है। आरोप है कि जमीन बंटवारे के विवाद में उन्हें जान से मार दिया गया क्योंकि पिछले काफी समय से लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही थी पहले 25 मई को भी मारपीट हुई थी जब थाना प्रेम नगर में शिकायती पत्र दिया गया था 29 मई को आफताब की पत्नी गजाला पर हमला किया गया जिसमें उसके हाथ की हड्डी भी टूट गई थी और उसके कपड़े भी फट गए थे परिजन महिला को उठाकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे तब कप्तान के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया था मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई कर देती तो यह हादसा टल सकता था। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार कुछ लोग इसी विवाद के चलते आफताब की दुकान पर पहुंचे और वहां पर मारपीट की जिसके बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामला हार्ट अटैक का लग रहा है बाकी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है जैसी रिपोर्ट आएगी कार्रवाई की जाएगी। पुराने मामले में चल रहे विवेचक मुकेश कुमार ने बताया सोमवार को 161 के बयान होने थे जिसकी सूचना शुक्रवार सुबह ही दी गई थी।