जलाया गया एक दीप दिवंगत साथियों के नाम
जलाया गया एक दीप दिवंगत साथियों के नाम

बरेली। जैसा कि सभी को विदित ही है कि यह अत्यन्त ही कठिन समय चल रहा है इस समय हमनें पिछले एक-दो माह में अपने कई साथियों व परिवार के सदस्यों को खोया है सम्पूर्ण सिविल डिफेंस परिवार ने ज्ञात अज्ञात सभी दिवंगत परिजनों/साथियों की आत्मा की शांति व उनको अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये बुधवार को सायं 7:00 बजे अपने अपने कार्यालयों/घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दीप जलाकर दो मिनट का मौन रखा जिसमें स्टाफ/परिवार व वार्डेन साथी साथ रहे। सिविल डिफेंस परिवार अलखनाथ प्रभाग के उपप्रभागीय वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल, पोस्ट वार्डन आरक्षित, पवन कालरा, गौरव अग्रवाल व अन्य वार्डन - कमलजीत कौर,सोनिया मेंदीरत्ता, नीरज मेंदीरत्ता, पूजा कालरा,धीरज मेंदीरत्ता,डिंपल मेंहदीरत्ता आदि ने परमपिता परमेश्वर के श्री चरणों में दीप जला कर प्रार्थना की कि हे भगवान दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार को अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ऊँ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।