नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तो क्या संबंधित अधिकारी बिकवा रहे मीठा जहर

तो क्या संबंधित अधिकारी बिकवा रहे मीठा जहर


बड़े व्यापारियों का दावा जेब मे हैं संबंधित अधिकारी


आखिर लॉक डाउन में कैसे बिक रही मिठाई



बरेली।     सरकार द्वारा कोरोना महामारी के चलते जहाँ लॉक डाउन लगाकर महामारी की चेन को तोड़ने के प्रयास सहित जन जीवन के लिये जरूरी चीजों के लिये भी समय के अनुसार छूट दी है जिससे जन जीवन प्रभाभित न हो वहिं कुछ लोग लॉक डाउन की आड़ में मोटी कमाई तो कर ही रहे हैं। पर कहीं कोरोना की आड़ में मीठा ज़हर तो नहीं बाँट रहे। बताते चलें की महामारी के प्रथम चरण में बड़े बाजार में स्थित दीपक मिठाईवाला अंदर के गेट से धड़ल्ले के साथ मिठाई भेज रहा था जिसको सबूतों के साथ प्रकाशित भी किया गया था परंतु जैसा कि दीपक मिठाई के स्वामी का कहना था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि ऊपर तक चढ़ावा जाता है हुआ भी कुछ ऐसा ही खबर प्रकाशित होने के साथ संबंधित अधिकारी धर्मराज को सबूत दिए गए परंतु उन्होंने सबूतों के आधार पर सूत्रों की माने तो अपनी जेब और भारी कर ली परंतु कोई कार्रवाई नहीं की इस बार भी दीपक मिठाई का माल धड़ल्ले से बिक रहा है जो सबूत तस्वीर में साफ दर्शाया जा रहा है एक रिक्शे पर कई पेटी माल जा रहा है।




अशरफ खां चौकी छेत्र में बिना मॉस्क पूरा दिन बिक रहे समोसे और मिठाई



दूसरी तरफ हार्टमैन कॉलेज करने का अशरफ खां चौकी क्षेत्र में गुप्ता स्वीट्स पूरी तरह से खुली हुई है जहां पर गरम समोसे से लेकर हर तरह की मिठाई मौजूद है इतना ही नहीं वहां के कुछ लोग बिना मात्र के बिक्री कर रहे हैं तो कुछ लोगों के मास्क नीचे खिसके हुए हैं ऐसे में क्या कहा जाए की यहां तो संबंधित पुलिस आंखें मूंदकर बैठी है जहां पर पुलिस से लेकर अधिकारियों तक मोटी रकम पहुंच रही है जो वह कार्यवाही करना नहीं चाहते।



पूरे कोरोना कॉल में दुकान खुलने का कर रहे दावा


गुप्ता स्वीट के मालिक ने दावा किया है कि जब से लॉकडाउन लगा है उनकी दुकान एक भी दिन बंद नहीं हुई जब उनसे यह पूछा गया कि माल तो ताजा है तो वह बोले कि यहां आ रही पूरे नहीं कर पा रहे तो माल बचने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता।



स्टॉफ के किसी व्यक्ति को कोरोना तो नहीं



इसमें सोचने वाली बात यह है कि जहां सरकार महामारी की चैन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया रखी है वहीं यह दुकानदार जिस कदर सामान बेच रहे हैं और पूरा स्टाफ काम कर रहा है क्या इनके स्टाफ के सभी मेंबर्स ने करो ना जांच भी कराई है या नहीं अगर स्टाफ में से किसी भी एक व्यक्ति को करो ना निकला तो कहीं कोरोना बम ना फूट जाए।



मेरे संज्ञान में ऐसा कुछ नहीं है अगर ऐसा है तो दुकान दार के विरुद्ध जरूर मुक़दम्मा दर्ज किया जायेगा।


अवनीश यादव

थाना प्रभारी प्रेमनगर

whatsapp whatsapp