नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

छे माह के बच्चे की माँ मिली संदिग्ध परिस्थितियों में मृत

छे माह के बच्चे की माँ मिली संदिग्ध परिस्थितियों में मृत


दहेज लोभियों ने दो वर्ष से कर रखा था परेशान


मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप



बरेली।     एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई परंतु ससुराल पक्ष के द्वारा मायके वालों को ना बता कर पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है जिस पर परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि मृतक विवाहिता के होंठ जले हुए थे। थाना प्रेम नगर क्षेत्र के गुलाब नगर मैं रहने वाले बादशाह पुत्र हाजी इब्राहिम ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है कि उसकी बहन रीमा की शादी 1 मार्च  2019 को ईशान पुत्र इस्लाम थाना किला के सुरखा बाल्मीकि बस्ती के सामने रहने वाले के साथ हुई थी शादी के वक्त दहेज में 10 तोला सोना ऐसी मोटरसाइकिल आदि सब दिया था परंतु काफी समय से ससुराल पक्ष के लोग 10 लाख नगद एवं स्विफ्ट कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर लगातार उसे मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे जिसकी शिकायत मृतक ने अपने परिवार से कई बार की थी। आरोप है कि बीच-बीच में जितना भी हो सकता था मायके वालों ने विवाहिता के ससुराल जनों को दिया था इसी बीच पति-पत्नी के संबंधों के चलते एक पुत्र पैदा हुआ जो इस वक्त 6 से 7 माह का है। पुत्र के होने के बाद फिर से दहेज की मांग होने लगी आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात ससुरालियों ने विवाहिता को तेजा ब्याज अरीरा पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी जिसकी सूचना मोहल्ले वालों ने शुक्रवार सुबह 5:00 से 6:00 के बीच में दी की तुम्हारी बहन खत्म हो गई है जब मौके पर पहुंचे तो रीमा कश्यप चारपाई पर पड़ा था क्योंकि चादर से ढका हुआ था देखने पर पता चला कि उसके होंठ जले हुए थे जो साफ बता रहा है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एवं परिजनों की तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

whatsapp whatsapp