प्रेमी से मिला धोखा तो किन्नर ने कर दी बीच सड़क पिटाई
बरेली। जहां कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुय रात्रि कर्फ्यू के बाद अब सरकार ने 2 दिन का लॉक डाउन लगा दिया है परंतु शहर से आने में जाने वाले लोगों पर रोक नहीं लगाई गई वही रात्रि लगभग एक बजे पुराने रोडवेज पर उस वक्त तमाशा खड़ा हो गया जिस वक्त एक किन्नर ने धोखा देने वाले अपने प्रेमी को जमकर पीट डाला। उसने आरोप लगाया है कि पिटने वाला व्यक्ति पेंट का काम करता है और पिछले 5 सालों से उसके साथ रह रहा था किन्नर ने अपने जीवन की सारी कमाई उस पर उड़ा दी है परंतु अब वह व्यक्ति उससे अपना पीछा छुड़ाना चाहता है जो वह होने नहीं देगा। दोनों की भिड़त को देख कर पब्लिक का तांता लग गया। कुछ लोगों ने घटना की वीडियो मोबाइल में बनाना शुरु कर दी।