नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

महिला ने परिवार सहित डाला एसएसपी आफिस में ढेरा

महिला ने परिवार सहित डाला एसएसपी आफिस में ढेरा



कप्तान के आदेश पर महिला थाने भेजा, बोले जरूर मिलेगा न्याय



पति को दिलवाई नोकरी तो माँग लिए दो लाख, न देने पर लूट ली अस्मत



घर बेचकर दिया पैसा अब कर रहा महिला को ब्लैकमेल



बरेली।       बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने परिवार सहित एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि दो साल पहले उसकी जान पहचान महाराणा प्रताप जिला अस्पताल में तैनात कर्मचारी से हुई थी। बताया कर्माचारी ने उसके पति की बिथरी चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा कर्मचारी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और एक लाख रुपयों की मांग की। गरीबी और आर्थिक स्थित ठीक न होने की वजह से महिला ने रकम देने से इंकार कर दिया। महिला के मुताबिक जिला अस्पताल कर्मचारी ने बिना रुपयों के उसके पति की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फरवरी 2019 में ग्रुप डी में संविदा पद पर नौकरी लगवा दी। आरोप है कि कुछ समय बाद कर्मचारी ने उससे दो लाख रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि रकम देने में असमर्थता जताने पर जिला अस्पताल कर्मचारी ने उस पर दबाव बनाते हुए दो साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। कर्मचारी के अत्याचार से परेशान होकर महिला ने अपना घर बेंच दिया और गांव में पंचायत बिठाकर 2.40 लाख रुपये कर्मचारी को दे दिए। आरोप है कि अब भी कर्मचारी महिला पर साथ रहने का दबाव बना रहा है और इसका विरोध करने पर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। स्थनीय पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर महिला ने परिवार सहित एसएसपी आफिस में  ढेरा डाल दिया महिला व उसके पति सहित चारों बच्चों ने अपने हाथों में कागज पकड़े थे जिसमें कार्यवाही को मांग की थी जिसके बाद कप्तान के आदेश पर सीओ प्रथम व सीओ दिव्तीय ने पूरे परिवार को महिला थाने भेज दिया और कार्यवाही का आश्वाशन दिया है।

whatsapp whatsapp