कोरोना बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान
बरेली। शशि वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शील चौराहे पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कोरोनावायरस को लेकर मास्क को लगाने की प्रतिबद्धता, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइंस का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया साथ ही मास्क के भी बांटे गए। संस्था के अध्यक्ष राशि पाराशरी ने बताया कि कोरोनावायरस बहुत बुरी तरह फैल रहा है हमें सरकारी गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए मास्क लगाना चाहिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए क्योंकि हमें कोरोना से लड़ना है, डरना नहीं हमें साहस के साथ हालात का सामना करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर शिखा अग्रवाल, सुमन वर्मा, अंजु गोयल डिंपल मेहंदी रत्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।