महिला के साथ मारपीट, गोदी में डालकर पहुंचे एसएसपी ऑफिस
महिला के साथ मारपीट, गोदी में डालकर पहुंचे एसएसपी ऑफिस
बरेली थाना प्रेम नगर के मोहल्ला गुलाब नगर निवासी महिला गजाला परवीन पत्नी आफताब उर्फ बबलू को गंभीर हालत में गोदी में डालकर एसएससी ऑफिस परिजन लेकर पहुंचे । एसएसपी के आदेश पर थाना प्रेमनगर को भेजा एसएसपी ने कार्रवाई करने को दिए आदेश ।
घायल गजाला परवीन ने बताया आज सुबह 10 बजे की बात है मोहल्ले के फाजिल पुत्र वकील अहमद छोटू और शकील अहमद , आमिर , जावेद आदि सभी मेरे घर मे घुस आए । मुझे गंदी गंदी गालियां दी लात घूसों से की पिटाई और महिला के कपड़ों को फाड़ दिया पीटने लगे जब मैं चिल्लाई तो फजील , आमिर ने मेरी सलवार का नारा तोड़ दिया मुझे नंगा कर दिया और मुझे बेइज्जत करने लगे । गलत नियत से बाल पकड़कर खींचते हुए घर से बाहर चौक पर ले आए ।
मुझसे बदतमीजी कर जमीन पर गिरा दिया बुरी तरह लाठी-डंडों से मारा पीटा जिससे मेरे पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई है और खून निकल रहा है में बेहोश हो गई । मुझे मरा हुआ समझ कर छोड़ गए ।
मुझे होश आया तो मेने घर में जाकर कपड़े पहने और मेरे परिवार वालों को बताया परिवार बाले मुझे लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे एसएसपी ने घायल महिला को थाना प्रेमनगर को भेजा कार्रवाई के आदेश दिए ।