पुलिस द्वारा ताज़िये से बदसलूकी पर गर्मा उठा बाकर गंज
पुलिस द्वारा ताज़िये से बदसलूकी पर गर्मा उठा बाकर गंज
उच्च अधिकारियों व सम्मानित लोगों ने स्मम्भाला माहौल
बरेली। बाकर गंज में देर रात उस वक्त दहशत का माहौल बन गया जब जब लगभग हजार से भी अधिक लोग वहाँ एकत्रित हो गए और पुलिस चौकी का घेराव कर दिया जिसकी सूचना पर सीओ सिटी सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गई। जानकारी के मुताबिक वहाँ के निवासियों का कहना है कि सब कोरोना प्रोटोकॉल का अनुसार चल रहा था जब चौकी इंचार्ज चिता वालों के साथ आए और उनमें से एक पुलिस कर्मी नशे में था जिसने ताज़िए पर डंडा मार दिया विरोध पर महिलाओं से अभद्रता की। जिस वजह से समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त था। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि सड़क पर डीजे बज रहा था जिसको पुलिस चौकी ले आया गया था डीजे वापिस लौटने को लेकर लोगों ने चौकी का घेराव कर दिया था। परन्तु गनीमत रही कि मामले की जानकारी होते ही दरगाह से सम्मानित लोग व तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गई जिन्होंने मामले को शांत कर दिया। जिससे बड़ा मामला टल गया।