नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

काव्यगोष्ठी के साथ किया गया सम्मान समारोह आयोजित

काव्यगोष्ठी के साथ किया गया सम्मान समारोह आयोजित



बरेली।      अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं हिन्दी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन बरेली कालेज के सभागार में किया गया ।इस अवसर पर जमशेद पुर झारखण्ड से पधारी कवियत्री अन्किता सिन्हा को उनके साहित्यक अवदान के लिये साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया ।अखिल भारतीय साहित्य परिषद के ब्रज प्रांत के अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली कालेज के प्राचार्य डा अनुराग मोहन कार्यक्रम के अध्यक्ष डा एस पी मौर्या विशिष्ट अतिथि डा एम एम अग्रवाल परिषद के प्रांतीय संयुक्त मन्त्री रोहित राकेश तथा जनपदीय उपाध्यक्ष डा निरूपमा शर्मा ने कवियत्री अंकित सिन्हा को माल्यार्पण कर उन्हें शाल ओढाकर तथा प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हे  सम्मानित किया। अपने सम्मान से अभिभूत अन्किता सिन्हा ने इसके लिए सभी के कृतज्ञता ज्ञापित की ।इस अवसर पर उन्होने यह पंक्तियाँ पढ़कर सभी की खुब बाहबाही लूटी--"टुकड़ों में न बिखेरो गुलशने हिंदुस्तान को ।

बीरों ने लहू से सींचा है शाने हिंदुस्तान को । इस अवसर पर  बरेली कालेज के छात्रों ने अपनी कविताएं सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया ।

प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि साहित्य वैचारिक क्रान्ति का सशक्त माध्यम है ।उन्होंने युवाओं का आवाह्न किया कि बे आगे आएं और भारतीय संसकृति और भारतीय जीवन पद्धति को साहित्य के द्वारा जन जन तक पहुंचाएं ।जिससे हमारा देश एकबार फिर विश्व का सिरमौर बन सके । कार्यक्रम में रोहित राकेश आनन्द गौतम प्रधानाचार्य शरद कान्त शर्मा  डा रवि प्रकाश शर्मा प्रवीण शर्मा डा आलोक खरे डा वी पी सिंह डा सीता राम राजपूत अरविंद अग्रवाल डॉ  सुषमा गोंडियाल सहित बड़ी संख्या में कालेज के प्रोफेसर एवं छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

whatsapp whatsapp