नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

20-20 हजार के दे दिये 36-36 हजार फिर भी कर लिया दुकान पर कब्जा

20-20 हजार के दे दिये 36-36 हजार फिर भी कर लिया दुकान पर कब्जा



बरेली।         प्रशाशन तो बहुत प्रयास कर रहा है कि सूदखोरी बन्द हो जाय परन्तु कुछ लोग मजबूरी में ब्याज पर पैसा उठा लेते हैं जिनको बाद में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है अब एक मामला ऐसा सामने आया है जिसमें एक युवक को ब्याज पर पैसा लेना इस कदर भारी पड़ गया कि काफी पैसा चुकाने के बाद भी दबंगों ने दुकान पर कब्जा कर लिया है। बताते चलें थाना बारादरी के जगतपुर में रहने वाले आलम जहांगीर ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अमित आकाश एवं अंकित से लॉकडाउन में 20-20 हजार रुपए लिए थे जिसमें अभी तक तीनों को 36-36 हजार रुपये लौटा दिए हैं परन्तु दबंग अभी भी 50-50 हजार रुपये और मांग रहे हैं पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अंकित सोनकर के भाई निशांत सोनकर ने पीड़ित की चलती हुई दुकान भी कब्जा ली है। साथ ही दबंग कनपटी पर अवैध रूप से तमंचा रख कर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पीड़ित ने न्याय दिलवाने की माँग की है।

whatsapp whatsapp