Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

रंग लाई मेहनत नगरनिगम कर्मचारी ने खाली किया विधवा का मकान

रंग लाई मेहनत नगरनिगम कर्मचारी ने खाली किया विधवा का मकान


बरेली।      बुखारपूरा पुराना शहर निवासी स्वर्गीय कमल के मकान में अवैध ढंग से रह रहे नगर निगम कर्मचारी देवनारायण ने पैनी नजर सामाजिक संस्था के दबाव में आकर मकान पर किए हुए अवैध कब्जे को हटा लिया 29 जुलाई को निगम कर्मचारी देवनारायण ने किसी वक्त अपना सारा सामान मकान से बाहर निकालकर गली में रख दिया रात भर सामान गली में पडा रहा मकान की भी जर्जर हालत थी इस वजह से मकान मालिक ने उनसे मकान छोड़ने के लिए कहा था। किंतु निगम कर्मचारी अपना सामान गली में डाले हुए है जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है तो मोहल्ले वालों  ने पैनी नजर  संस्था अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार से संपर्क किया कि मैडम इनका सामान हटवा दीजिए तो सुनीता गंगवार ने वहां जाकर पूरी घटना का जायजा लिया सामान को गली में रास्ते पर रखा सामान देखा तो संस्था ने संबंधित पुलिस चौकी को लिखित सूचना देकर अवगत कराया कि यह सामान हटाया जाए। इस मकान पर कई दलाल इस अवैध कब्जे को करवाए रखने में शामिल थे उन्हीं की रणनीति से सामान हटा लिया था और रणनीति के तहत ही गली में सामान रख दिया जिसको ना हटाए जाने के कारण गली के लोगों का आवागमन दूभर हो गया ।सामान हटाए जाने की जैसे लोगों का आवागमन सुलभ हो सके । भू माफिया व दलालों की वजह से यह अवैध कब्जे होते रहते हैं जिससे आम जनमानस बेहद परेशान रहता है और कई लोग अपने मकान से दबंगई के कारण  वंचित हो जाते हैं।

whatsapp whatsapp