प्राचार्य ने की छात्राओं द्वारा बन रही वर्ली आर्ट की सराहना
प्राचार्य ने की छात्राओं द्वारा बन रही वर्ली आर्ट की सराहना
प्राचीन आर्ट को उजागर होता देख अन्य छात्राओं ने भी की जुड़ने की माँग
बरेली। रानी अवन्तिभाई महिला महा विद्यालय में प्राचीन काल की वर्ली आर्ट के द्वारा विद्यालय के सोंधिकर्ण का कार्य शुरू किया हुआ है जिसको लेकर प्राचार्या डॉ मनीषा राव ने कहा कि बच्चों ने बहुत मेहनत और अपनी समझ से और ड्राइंग एंड पेंटिंग की प्रवक्ता अनु महाजन के निर्देशन में दिवारों को कितना खूबसूरत बनाया हैं की मुझे तो ऐसा लग रहा है कि मिसाल बन गई है इसको देखकर बच्चे इतने खुश है आने वाले समय मे बच्चों के अभिभावक व विद्यालय में आने वाले अतिथि भी इस कला को देखेंगे। इस कला को देखकर दूसरे बच्चे जो फर्स्ट ईयर के हैं और अभी कॉलेज में आना शुरू कर रहे हैं वह भी देख कर इस कला से प्रेरित हो रहे हैं। सीनियर इस तरह से विद्यालय में काम कर रही हैं तो उनका भी मनोबल बढ़ रहा है।