नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

जिन बच्चों ने कोरोना से अपने पिता को खो दिया उनसे सत्र 21-22 की फीस नहीं लेगा जीआरएम

जिन बच्चों ने कोरोना से अपने पिता को खो दिया उनसे सत्र 21-22 की फीस नहीं लेगा जीआरएम


जीआरएम स्कूल का मानवतावादी चेहरा आया सामने


बरेली।       जीआरएम विद्यालय समूह के प्रबंधन की एक महत्त्वपूर्ण बैठक शनिवार को हुई जिसकी अध्यक्षता प्रबंधक राजेश जौली ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि जीआरएम विद्यालय के जिन भी बच्चों ने कोरोना की त्रासदी में अपने पूज्य पिता को खोया है, विद्यालय उन सभी कोरोना वारियर्स के बच्चों से मौजूदा सत्र 21-22 में वर्ष भर कोई फीस नहीं लेगा। यह कार्य उन परिवारों की सहमति से ही किया जाएगा क्योंकि प्रबंधन का मानना है कि अधिकतर परिवार आत्म सम्मान को सर्वोपरि रखते हैं। ऐसे सभी बच्चों को विद्यालय में बिना फीस दिए वर्षभर अध्ययन करने का मौका देना विद्यालय प्रबंधन की ज़िम्मेदारी होगी, जिसका निर्वाह प्रत्येक परिस्थिति में किया जाएगा। प्रबंधन ने यह भी निर्णय लिया कि ऐसे विद्यार्थियों को अध्ययन में यदि किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो उन विद्यार्थियों को अतिरिक्त ऑनलाइन या ऑफलाइन कक्षाओं के माध्यम से भी पढ़ाया जाएगा। प्रबंधन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि जब स्थितियां अनुकूल होंगी तो शिक्षकों का एक दल ऐसे विद्यार्थियों के परिवारों से भी मिलने जाएगा जिससे कि उन्हें यह विश्वास दिलाया जा सके कि विद्यालय प्रत्येक स्थिति में उनके साथ है।

whatsapp whatsapp