Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एकता की मिसाल है यह दो हिन्दू मुस्लिम भाई बहन


बरेली। जहाँ भाई बहन का प्यार युगों युगों से चलता आ रहा है वहीं आज के युग में पैसा व जमीन के लालच में कुछ रिश्तों के खून को भी पानी होते हुय देखा जा सकता है। पर कहते हैं दिलों के रिश्ते सबसे पवित्र होते हैं वहीं ऐसे भाई बहन का रिश्ता है जो दोनो अलग समुदाय के हैं पर भाई बहन के प्यार में मजहब नहीं आता। हम बात कर रहे हैं समाज सेवी शानू काज़मी व समाज सेविका अंजलि शर्मा की जो समाज की सेवा करते हुय कई सालों से भाई बहन के पवित्र रिश्ते को भी संजोय हुए हैं। शानू हर वर्ष अंजलि शर्मा के निवास पर जाकर राखी बंधवाते हैं। दोनो का कहना है की मजहब अपनी जगह हैं और भाई बहन का प्यार अपनी जगह। असली रिश्ते वही होते हैं जो दिल से निभाए जाएं।

whatsapp whatsapp