नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

किसान एकता संघ द्वारा डीजल वृद्धि को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन

किसान एकता संघ द्वारा डीजल वृद्धि को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन



बरेली।        किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ रवि नागर के नेतृत्व में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में 72 पैसे की आशिक वृद्धि एवं गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन के अंदर ने किए जाने से नाराज पदाधिकारियों ने जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला मुख्यालय पर डॉ रवि नागर के नेतृत्व में एसीएम द्वितीय अमरमणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। जहां पर ज्ञापन पढ़ने को लेकर एसीएम और किसान नेता में तीखी नोकझोंक हुई। बरेली में तहसीलों से भी पदाधिकारियों द्वारा उप जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। आंवला तहसील से युवा जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, फरीदपुर में जिला महासचिव अवधेश गुर्जर एवं युवा जिला महासचिव वीर बहादुर सिंह द्वारा बहेड़ी में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। किसान नेता डॉ रवि नागर ने बताया की केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूरी तरीके से किसानों के शोषण पर उतारू है। खरीफ की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा किसानों के साथ एक भद्दा मजाक है। धान पर 72 पैसे प्रति किलो बढ़ाकर किसानों का मजाक उड़ाया गया है। उधर डीजल की कीमतों में रोजाना बेहताशा वृद्धि की जा रही और गन्ने का भुगतान 14 दिन के अंदर ना किए जाने से उत्तर प्रदेश का किसान दुखी और आक्रोशित है। आज सरकार को चेताने के लिए पूरे प्रदेश मे विरोध प्रदर्शन किया गया है। सरकार ने किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो शीघ्र उत्तर प्रदेश के अंदर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव चौधरी जगपाल सिंह यादव, जिला सचिव अवधेश सिंह गुर्जर, एडवोकेट इरशाद अली एडवोकेट, विनय ओबरॉय, सागर चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp