Tuesday, 20-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पुल की आड़ के चलते श्याम गंज में हो रही लगातार चोरियां

पुल की आड़ के चलते श्याम गंज में हो रही लगातार चोरियां


व्यपारियो का आरोप कार्यवाही नहीं करती पुलिस


उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री की दुकान काटी



बरेली।         लॉक डाउन में चोर श्याम गंज मार्केट स्थित होलसेल की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं कुछ ही दिनों में लगभग दर्जन भर चोरियां हो चुकी है। पीड़ित व्यापारी श्याम मिठवानी ने बताया की शनिवार एवं रविवार को संपूर्ण लॉक डाउन होने की वजह से श्यामगंज स्थित गुरुकृपा कन्फेक्शनरी को शुक्रवार की रात बंद कर कर गए थे एवं सोमवार को आकर ताले खोलें तब दुकान में काफी माल अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था जब तीसरी मंजिल पर जाकर जानकारी ली तो पता चला कि पुल के माध्यम से लोहे का जाल काट कर चोर दुकान के अंदर प्रवेश की है उसके बाद उन्होंने लोहे के गेट को एवं तालों को कटर से काटा है दुकान के अंदर से रोजगारी सहित 50 हजार नगद एवं लैपटॉप ले गए हैं उसके अलावा क्या-क्या सामान गया है इसकी जानकारी देना मुश्किल है बताते चलें कि कुछ ही दिनों के अंदर हरीश कन्फेक्शनरी में तीन बार चोरी हो चुकी है जिसकी दो बार तो शिकायत भी की गई परंतु तीसरी बार कोई भी कार्रवाई ना होने की वजह से दुकान स्वामी ने शिकायत ही नहीं की इसी तरह से वही के राज ट्रेडर्स रामा पंसारी शान बैंड एवं प्रकाश स्कूल वालों के यहां भी चोरियां हो चुकी है। इस मामले में चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला का कहना है कि उनको अभी कुछ ही दिन यहां आए हुए हैं रात भर गश्त तो रहती है परंतु घटना कारीत हुई है उनका पूरा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द घटना को खोला जाए।

whatsapp whatsapp