Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान टैगोर रत्न से किया सम्मानित

कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान टैगोर रत्न से किया सम्मानित


 बरेली। उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश जो कि ललित कलाओं को पूर्णत समर्पित कला अकाडमी है और निरंतर कला क्षेत्र में कार्य कर रही है उसके द्वारा रविंद्र नाथ टैगोर , जो कि कला व काव्य के प्रकांड पंडित थे ,उनकी जन्म शताब्दी पर 10 ऐसे कलाकारों को  टैगोर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है जो कला व साहित्य में  पारंगत है इनका चयन उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी जो 15 जून से 20 जून तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई है ,के माध्यम से किया गया! इसके लिए प्रतियां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 मई तक भेजी जानी सुनिश्चित थी आज दिनांक 15 जून को इस अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डॉ हरीश रौतेला (प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) विशिष्ट अतिथि  अंतर्राष्ट्रीय कलाकार पदम  श्याम शर्मा व डॉक्टर मीनू खरे (असिस्टेंट डायरेक्टर ऑल इंडिया रेडियो लखनऊ) तथा उत्कृष्ट ललित कला अकादमी के अध्यक्ष कला भूषण डॉक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर द्वारा सरस्वती वंदना के साथ  ऑनलाइन माध्यम से किया गया ! 

डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर ने अपने व्याख्यान में अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सम्मानित सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई दी है।

whatsapp whatsapp