नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पर्यावरण पोटली प्रतियोगिता में 251 प्रतिभागियों को दिया प्रमाणपत्र

पर्यावरण पोटली प्रतियोगिता में 251 प्रतिभागियों को दिया प्रमाणपत्र 


 बरेली। विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर ऑल इंडिया रियल फाॅर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी , मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ जिसमें संस्थापक,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना की  अध्यक्षता में एवं राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मीनाक्षी चंद्रा के नेतृत्व में पर्यावरण के सप्तरंग वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन सकारात्मक सोच समूह के सदस्यों द्वारा किया गया।

जिसमें आपकी सोच में, विचार में और व्यवहार में, सकारात्मक परिवर्तन हेतु  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य आकर्षण पर्यावरण गीतमाला रही। इसके साथ ही पर्यावरण पोटली, क्राफ्ट विद पालीथीन , पौधा सरंक्षण,पर्यावरण स्लोगन आदि में बरेली के साथ मथुरा, शाहजहांपुर,फतहगंज आदि से लगभग 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम ऑनलाइन  सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  शशि भूषण अग्रवाल ,मुख्य प्रवक्ता डॉ पूनम सिंह ,कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ रजनीश सक्सेना आयोजक डॉ मीनाक्षी चंद्रा रहे। अतिथि स्वागत एवं परिचय के बाद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रस्तुति को ₹101 का पुरस्कार डॉ.मीनाक्षी चंद्रा द्वारा एवं पर्यावरण पोटली प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रस्तुति को कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने पुरस्कार  251 एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिये गए।

whatsapp whatsapp